महासमुंद:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया लाखों रुपये बरामद

महासमुंद:-कल दिनांक 14.03.2019 को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चौकी बलोदा पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर एवं श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वेदव्रत सिरमौर एवं श्रीमान अनु0अधि0पु0 महोदय श्री राजीव शर्मा के कुशल मार्ग दर्शन में चौकी बलोदा सिरपुर नाका में चेकिंग दौरान चौकी प्रभारी बलोदा एवम स्टाफ के द्वारा पदमपुर ओडिशा की ओर से आ रही वाहन कार क्रमांक CG04MK4834 को रोककर चेक करने पर भिलाई दुर्ग निवासी धीरज अरोरा पिता रामकृष्ण अरोरा के पास से नगदी रकम 8,93,300 रुपये रखा होना पाया गया जिसे चौकी बलोदा स्टाफ के द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु तहसीलदार सरायपाली एवम टीम के सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू प्र आर जनक पटेल, आर रोशन बारीक ,थनेस्वर मरकाम,महत्तर साहू,खेमराज दीवान,सुरेंद्र ठाकुर, सैनिक 41दिनेश प्रधान का विशेष योगदान रहा।























