महासुमंद

महासमुंद: हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट का मामला सामने आया है।चम्‍मन निषाद ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 07 खाल्हेपारा ग्राम चिंगरौद में रहता है कक्षा 12 वी तक पढाई किया है, बाला जी पत्थर फैक्ट्री चिंगरौद में काम करता है। दिनांक 31/05/2025 को अपने मोटर सायकल से अपने दोस्त सुभाष निषाद के साथ में लाफिनखुर्द बाजार जा रहे थे, शाम करीब 04/30 बजे गौठान के पास ग्राम लाफिनखुर्द पहुचे थे कि उसी समय ग्राम लाफिनखुर्द का रहने वाला सूरज यादव और उसके सा‍थी वही पर बैठे थे, सूरज यादव रोको बोले तो वही पर रूक गया, और नाम पता पूछने लगा तो अपना नाम चम्मन निषाद बताया तो सूरज यादव मुझे बेवजह अश्लीेल गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं वही पर पडे पत्थर को उठाकर सिर में मारा जिससे सिर से खून निकलने लगा। मारपीट लडाई झगडा को दोस्त  सुभाष निषाद और तिलक निषाद देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!