सरायपाली

सरायपाली: इस…प्रतियोगिता मेंअहद ने रनर अप का जीता खिताब

सरायपाली (काकाखबरीलाल).विगत 26 नवंबर को हैदराबाद में सिप अकादमी का 20 वां नेशनल प्रॉडिगी का आयोजन किया गया, जिसमें सरायपाली सेंटर से 9 छात्रों ने स्टेट हेड गुरमीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं सरायपाली सेंटर के एलसीएल राखी पाणिग्राही के निर्देशन में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अहद अमन ने लेवल 4 में थर्ड रनर अप का खिताब जीतकर अपने माता-पिता एवं अबेकस सेंटर सहित सरायपाली का नाम रौशन किया है। अहद शहर के आदिल एवं नसरीन के सुपुत्र हैं। सिप अबेकस के नेशनल प्रॉडिजी में इस वर्ष 4700 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें से अहद की इस सफलता ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा गगन बारीक संध्या यादव, प्रकृति प्रधान, नमीश साहू ने भी परफॉर्मेंस अवार्ड की ट्रॉफी अपने नाम की है। साथ ही फाऊंडेशन लेवल -2 से अर्श अग्रवाल वेदिका अग्रवाल व पलक गिरी ने भी परफॉर्मेंस अवॉर्ड हासिल किया है। बच्चों की इस सफलता पर सरायपाली अबेकस के श्रीमती पाणिग्राही सहित स्टेट हेड श्री चावला ने भी सभी बच्चों एवं पालकों को बधाई दी एवं अगली प्रॉडिजी में विनर बनने हेतु प्रेरित किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!