सरायपाली

सरायपाली:नवोदय प्रवेश अभ्यास परीक्षा 5 जनवरी को पंजीयन अनिवार्य

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आंचलिक कर्मचारी प्रकोष्ठ बाबा विशासहे कुल कोलता समाज सरायपाली द्वारा नवोदय प्रवेश अभ्यास परीक्षा का आयोजन आगामी 05 जनवरी को किया जा रहा है। परीक्षा में प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है एवं प्रवेश शुल्क ₹80 निर्धारित किया गया है ।परीक्षा आर एस इंग्लिश मीडियम हाइस्कूल बगईजोर , सरायपाली में संपन्न होगी।आंचलिक कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूर्यकांत बारीक,सचिव अशोक साहू,कोषाध्यक्ष अश्विनी बारीक ने बताया कि कर्मचारी प्रकोष्ठ पिछले चार साल से यह अभ्यास परीक्षा का आयोजन कर रही है जिसमें लगभग 800 परीक्षार्थी भाग लेते है। जो विद्यार्थी नवोदय की तैयारी कर रहे है वे इस अभ्यास परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!