रायपुर

अगर आपके पास मतदाता परिचय पत्र नहीं है तो…………. इन 18 परिचय पत्र को दिखाकर कर सकते हैं मतदान

(रायपुर काकाखबरीलाल).

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण कल 28 जनवरी 2020, मंगलवार को संपन्न होने जा रहा है.

ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव तीन चरणों में रखा गया है जिसमें प्रथम चरण 28 जनवरी द्वितीय चरण 31 जनवरी और तृतीय चरण 3 जनवरी को मतदान होना है।

अगर आप मतदाता हैं और आपके पास मतदाता परिचय पत्र नहीं है तब भी आप मतदान कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने इस तरह की मतदाता परिचय पत्र की सूची राजपत्र में प्रकाशित की है जिन्हें मतदाता परिचय पत्र के रूप में चिन्हित किया गया है तथा जिन्हें दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं.

देखिए पूरी लिस्ट……

1 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किया गया मतदाता परिचय पत्र.

2 बैंक अथवा डाकघर फोटोयुक्त पासबुक

3 पासपोर्ट

4 आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड)

5 आधार कार्ड

6 केंद्र अथवा राज्य सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

7 फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

8 मनरेगा जॉब कार्ड

9 फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट कार्ड)

10 ड्राइविंग लाइसेंस

11 स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र

12 केंद्रीय अथवा छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं एवं 12वीं की फोटो युक्त अंकसूची

13 बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटो परिचय पत्र

14 फोटो युक्त निःशक्तता प्रमाण पत्र

15 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैद्य फोटोयुक्त राशन कार्ड

16 महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र

17 फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस

18 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसपीसीआर द्वारा ऑनलाइन जनरेटर मतदाता परिचय पत्र।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!