लायंस क्लब खरसिया सिटी ने श्रमिकों व आदिवासी बचियों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

खरसिया से डिग्री लाल जगत कि रिपोर्ट
(खरसिया काकाखबरीलाल).
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब खरसिया सिटी ने आज 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भवन मे लायंस क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. हितेश गवेल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किए ll
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात लायंस क्लब के द्वारा ध्वजारोहण मे शामिल श्रमिकों को प्रसाद का वितरण किए, साथ में फल, बिस्किट पैकेट और अन्य खाद्य पदार्थों का भी वितरण सभी श्रमिक भाइयों को किया गया ll
तत्पश्चात लायंस क्लब के सभी सदस्य इस गणतंत्र दिवस के पावन अवसर खरसिया नगर के समीपस्थ ग्राम हालाहुली के * शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम * पहुचे ll
आश्रम में माध्यमिक शाला में रहकर पढ़ने वाली विभिन्न अंचलों से आयी हुई बच्चियों के द्वारा मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया ll
बच्चियों के मनमोहक प्रस्तुति को देखकर लायंस क्लब के सदस्य प्रसन्न होकर सभी बच्चियों को प्रोत्साहन राशि और शुभकामनाये प्रदान किए ll
कार्यक्रम मे बच्चियों को संबोधित करते हुए लायंस क्लब खरसिया सिटी के अध्यक्ष लायन डॉ. हितेश गवेल ने कहा कि जिस प्रकार देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संविधान की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार विद्यार्थियों को जीवन मे सफल होने के लिए अनुशासन की जरूरत होती है ll
अनुशासित रहकर कड़ी मेहनत और संघर्ष से ही जिंदगी में किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है lll
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब की तरफ से सभी बच्चियों के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया ll जिसमें निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, टूथब्रश, कॉपी पेन, कम्पास बॉक्स और बिस्किट पैकेट का वितरण शामिल है ll
निःशुल्क दंत जांच और परामर्श शिविर में सभी बच्चियों और आश्रम के स्टाफ के दांतों की जांच लायंस क्लब के अध्यक्ष और प्रसिद्ध दंत चिकित्सक लायन डॉ. हितेश गवेल द्वारा किया गया ll दांतों की जांच करके सभी बच्चियों को आवश्यकतानुसार दवाइयों, टूथपेस्ट और टूथब्रश का वितरण किया गया ll टूथब्रश का वितरण सचिव लायन सुन्दरमल चन्दवानी जी के सौजन्य से किया गया ll
तत्पश्चात सभी बच्चियों को लेखन सामाग्री कॉपी, पेन और कम्पास बॉक्स के साथ बिस्किट पैकेट का वितरण किया गया ll
कॉपी पेन का वितरण लायन हितेंद्र मोदी जी के सौजन्य से किया गया ll
कार्यक्रम का संचालन आश्रम के शिक्षक श्री गिरिजा शुक्ला जी द्वारा किया गया ll
लायंस क्लब के द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य के लिए आभार प्रदर्शन आश्रम की प्राचार्या श्रीमती पटेल मैडम जी द्वारा किया गया ll उन्होंने इस सेवा के लिए लायंस क्लब को धन्यवाद प्रदान किए और आग्रह किए कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य बच्चों के लिए लायंस क्लब द्वारा आयोजित किए जाते रहे lll
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर आयोजित ईन विभिन्न सेवा कार्यो में लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ हितेश गवेल, उपाध्यक्ष और जोन चेयरमैन लायन दिलीप सिंह सलूजा, सचिव लायन सुन्दरमल चन्दवानी, सह सचिव लायन योगेश अम्बवानी, कोषाध्यक्ष लायन रमेश कबूलपूरियां, वरिष्ट लायन सत्येंद्र गवेल, लायन रामनारायण सोनी, लायन शिव अग्रवाल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन बजरंग अग्रवाल, लायन हितेंद्र मोदी, लायन ऋषि अग्रवाल, लायन मदन गर्ग, लायन मनोज अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल, लायन अशोक दादूदयाल, लायन मुकेश, लायन आयुष गोयल, लायन अविनाश गर्ग, सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे l

























