रायपुर

प्रदेश में अब तक 11.56 लाख मीटरिक टन धान खरीदी

(रायपुर काका खबरीलाल) . प्रदेश के धान उपार्जन केन्द्रों में 12 दिसम्बर को 68 हजार 478 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। इसे मिलाकर एक दिसम्बर से आज तक दो लाख 91 हजार 21 किसानों से 11 लाख 56 हजार 227 मीटरिक टन धान की खरीदी कर ली गई है। 
खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज यहां बताया कि किसानों से खरीदे गए धान के विरूद्ध अब तक एक लाख 87 हजार 417 किसानों को 1385 करोड़ रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि धान की कस्टम मिलिंग के लिए अभी तक एक हजार 486 मिलों का पंजीयन किया गया है। पंजीकृत मिलरों को 75 हजार 654 मीटरिक टन धान का डीओ जारी किया गया है। इसके विरूद्ध उपार्जन केन्द्रों से सीधे कस्टम मिलिंग के लिए सात हजार 972 मीटरिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। 
खाद्य सचिव ने बताया कि अवैध धान खपाने के प्रयासों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है और राज्य के भीतर कोचियों, बिचौलियों के खिलाफ दो हजार 273 प्रकरणों में 29 हजार 560 मीटरिक टन धान जप्त किया गया है। अन्य राज्यों से धान लाकर खपाने के प्रयासों में 111 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और एक हजार 71 मीटरिक टन धान जप्त किया गया है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक कुल 30 हजार 631 मीटरिक टन अवैध धान जप्त किया गया है। राज्य में अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर 275 वाहनों को जप्त कर लिया गया है। खाद्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी और किसानों को भुगतान की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से निरंतर हो रहा है। धान उपार्जन केन्द्रों से कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव हो रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!