छत्तीसगढ़

ठगबाज युवक ने गांव में 500 रुपये लेकर कहा अब राशन कार्ड से मिलेंगे लाखों रुपये जानिए मामला

जिले में ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं है। बता दे कि सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के 12 से ज्यादा गांव के ग्रामीणों से एक युवक के द्वारा 500 और 1000 रूपये लेकर उन्हें लाखों रूपये देने का वादा किया गया। (Sarguja Fraud Latest Case) उन्हें अपने झांसा में लेकर ठगी की गई है। इस लेकर ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों ने लिखित आवेदन तैयार कर सीतापुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी सुनील शर्मा से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। कलेक्टर ने मामले की जांच करा जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम भूसू के एक नारायण नामक व्यक्ति के द्वारा उनसे 500 से 1000 रूपये लिए गए और कहा गया कि आने वाले समय में उन्हें लाखों रूपये मिलेंगे। यही नहीं लोगों को यह भी झांसा दिया गया कि आने वाले समय मे लोगों को उनके राशन कार्ड में सदस्यों के आधार पर 1 लाख रुपये के दर से पैसों की वापसी की जाएगी। लेकिन उन्हें जब पैसा नहीं मिला तब उन्हें पता चला कि वे सब ठगी का शिकार हुए है। ग्रामीणों ने इस संबध में सरगुजा कलेक्टर और एसपी से इसकी लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों से बातचीत के बाद सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी सुनील शर्मा ने तत्काल सीतापुर एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल को इसकी जांच कर एफआईआर करने के मौखिक निर्देश दिए है।

सीधे FIR के निर्देश

मीडिया से बातचीत कर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत में यह स्पष्ट हुआ है कि कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से पैसे लेकर ठगी की गई है जिसकी लिखित शिकायत भी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी है इस पर त्वरित जांच कर एफआईआर लॉन्च की जाएगी जिसको लेकर निर्देश जारी किया गया है ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सकें और ठगी करने वाले के खिलाफ कारवाई हो सकें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!