छत्तीसगढ़

पंचायत पदाधिकारियों से बकाया राशियों की होगी वसूली संभागायुक्त ने कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये निर्देश

रायपुर (काकाखबरीलाल)। रायपुर संभागायुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने सभी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत पदाधिकारियों से बकाया राशि की वसूली अभियान चलाकर की जाए।

कमिश्नर ने कहा कि न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा वसूली हेतु मामला तहसीलदार को अन्तरित न कर स्वयं के न्यायालय से वसूली की समस्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जनपद कार्यालय, स्वयं के न्यायालय या क्षेत्रीय स्तर पर कोर्ट कैम्प आयोजित कर वसूली करने को कहा है। उन्होंने पंचायत चुनाव की अधिसूचना के पहले बकाया राशि की शत् प्रतिशत वसूली करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि वसूली की प्रक्रिया में जिस दिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा प्रकरण लगायी जाये उस दिन उनके सहयोग के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने बकाया वसूली के लिए नए मामले जिनमें आर.आर.सी जारी होना है उसे शीघ्र जारी करवा कर जनपद पंचायतों से न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भेजने के निर्देश दिये है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!