पिथौरा

पिथौरा: खुटेरी नाला के पास मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर जानिए मामला

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत खुटेरी नाला के पास मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।निलभुवन साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अरंड में रहता है, खेती किसानी का काम करता है, कक्षा 10 वीं तक की पढाई किया है।  दिनांक 26.07.2025 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06GV 2852 में गांव का जिराखन यादव को  पिछे बिठा कर घरेलू काम से पिथौरा गया हुआ था। काम होने के बाद घर वापस आते समय करीब शाम 06.30 बजे जैसे ही खुटेरी नाला के पास पहुंचे थे। उसी समय खुटेरी की ओर से मोटर सायकल क्रमांक CG22R8074 का चालक रमेश पटेल के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक तरीके से चला कर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट करने से  बांया पैर में चोटे आयी है, एवं मोटर सायकल में पिछे बैठे जिराखन यादव को चोट नही आया है। मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना को खेमचंद पटेल ,कौशल यादव एवं ओमकार सिंह नेताम देखे सुने है।  पुलिस ने 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!