तुमगांव: खेत देखने गये यूवक की बाईक हुआ पार

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। द्रोण साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गढसिवनी में रहता है, खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 03.11.2025 को सुबह 10.00 बजे अपने मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रं0 CG06GC5610 से परसाडीह रोड डुमरहा खार गया था मोटर सायकल को भागवत सोनकर के घर के सामने खडी कर अपने खेत देखने गया था कि खेत देखकर करीब 11.00 बजे वापस अपने मोटर सायकल के पास आया तो देखा कि मोटर सायकल जहां खडा किया था वहां पर नहीं था जिसे आस पास जाकर देखा कहीं पता नहीं चला । मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रं0 CG06GC5610 जिसका चेचिस नं MBLHA11ALF9A14902 इंजन नं HA11EJF9A18714 कीमती 16000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















