नाबालिगों ने फिल्मी अंदाज में आधी रात को खोदा सुरंग, मोबाइल दुकान से की लाखों रुपए की चोरी

सुरंग खोदकर मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 23 जनवरी की रात डुडिया स्थित देवांगन मोबाइल दुकान की है। जहां से आरोपियों ने सुरंग खोदकर दुकान से 22 मोबाइल, 100 नग ईयर फोन चोरी कर लिया था। इसमें 20 वर्षीय गिरीश धनकर और दो नाबालिग शामिल हैं। ये सभी गांव के ही रहने वाले है। दुकान संचालक लोमेश देवांगन ने बताया कि घटना 23 जनवरी के रात्रि करीब 8.30 बजे दुकान बंदकर घर चला गया था। दूसरे दिन 24 जनवरी की सुबह 8.30 बजे दुकान खोली तो समान बिखरा था। दुकान के पीछे दीवार के नीचे तरफ सुरंग बनी हुई थी। अर्जुन्दा पुलिस ने धारा 457, 380, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था।प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, प्रभारी साइबर सेल रोहित मालेकर, सहायक उपनिरीक्षक डोमन सिंह साहू, विकास सिंह, भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, महावीर बलदेव महावीर, धर्मेद्र चंद्रवंशी, पुरानिक साहू, कमलेश रावटे, तेजराम साहू का योगदान रहा।




























