सरायपाली :32 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायपाली ग्राम बिछिया के एक व्यक्ति से पुलिस ने 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिछिया में बागेश्वर नाम का व्यक्ति अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पुलिस टीम ग्राम बिछिया छात्रावास के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम बागेश्वर चौहान पिता माधव साकिन बिछियां बताया एवं पास में रखे प्लास्टिक बोरी में महुआ शराब होना बताया। बागेश्वर के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 5 नग प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक 5 लीटर भरा महुआ शराब जुमला लगभग 25 लीटर महुआ शराब कीमती 5000 रुपए को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वहीं एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर पुराना सरकारी अस्पताल के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा एक व्यक्ति को पुलिस ने महुआ शराब के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार मौके पर पुलिस टीम पहुंची, जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम कृष्णा गोस्वामी (20) पिता गजेन्द्र गोस्वामी निवासी चकरदा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया एवं हाथ में पकड़े जरिकेन में महुआ शराब होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के पांच लीटर वाली जरीकन में भरा लगभग 3 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 600 रुपए को जब्त किया गया। वहीं ग्राम केन्दूदार में रायल ढाबा के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति दिनेश चौहान (29) पिता देवप्रसाद ग्राम दरबंधन थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़: को पकड़ा और उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के पांच लीटर वाली जरीकेन में लगभग 4 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 800 रुपए को जब्त किया गया।





























