सरायपाली

अराईस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा कैरियर संवाद एवं मार्गदर्शन सेमिनार हुआ

 

सरायपाली। शहर में संचालित अराईस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा आज सुबह बच्चों के लिए कैरियर संवाद एवं मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन रखा गया था। जिसमें अराईस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक श्री इन्द्र कुमार डनसेना के द्वारा आयोजित किया गया था।

अराईस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा यह कैरियर संवाद एवं मार्गदर्शन सेमिनार उन युवाओं के प्रति था जो पढ़ाई के क्षेत्र में हैं जो अपने सपने को साकार कर सकें। आपको बता दें की आज के समय में बच्चे पढ़ाई तो करते हैं मगर उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से वे अपने सपने और पढ़ाई से भटक जाते हैं, जो कि बहुत ही चिंता का विषय है, आज के युग में बच्चे ही देश के भविष्य हैं और ऐसे में बच्चों को सही शिक्षा और मार्गदर्शन ना मिल पाये तो वे कहीं ना कहीं अपने पढ़ाई और सपने से भटक ही जाते हैं जिसको देखते हुए शहर में संचालित अराईस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक श्री इन्द्र कुमार डनसेना के द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए कैरियर संवाद एवं मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया था जिसमें इंस्टीट्यूट के बच्चे ही नहीं बल्कि कॉलेज के युवक युवतियां भी शामिल हुए थे जहां पर समाजसेवक श्री टिकेश्वर मिश्रा के द्वारा उन्हें सही मार्गदर्शन दिया गया साथ ही छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन (पत्रकार संघ) के महासमुन्द जिलाध्यक्ष श्री छायाकांत भटट् (आयुष)के उन बच्चों को कैरियर के संबंधित मार्गदर्शन संवाद किया गया। उक्त मौके पर अराईस कम्प्यूटर के संचालक श्री इन्द्र कुमार डनसेना से बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए प्रत्येक रविवार को कैरियर संवाद एवं मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजित किये जाने की बात‌ कही। वहीं इस कैरियर मार्गदर्शन संवाद में बच्चों ने खुलकर अपना विचार भी प्रकट किया तथा अपने सपने व प़ढ़ाई से संबंधित अन्य समस्याओं का आदान-प्रदान किया।
उक्त मौके पर पूजा मेम,चन्द्रिका मेम ,रेशमा कुमार, पूजा बरिहा,कौशल्या साहू, महिमा भोई, खिरोद्री लोई, नम्रता पंडा, आशा दास, टिकेश्वरी दास , सीमा दास, रितु दास,
अजय यादव, हेमनाथ बरिहा अविनाश नन्द, गौरी शंकर, रमेश, कांचन, रोहित, करण, आलोक, ब्रजेश, तुषार, सूरज, लकेश्वर, प्रवीण, तोषन चौहान, तथा लक्ष्मण कुमार डनसेना सहित इंस्टीट्यूट और कॉलेज के युवक युवतियां रही।

साथ ही अराईस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक के कहा की इस कैरियर संवाद एवं मार्गदर्शन सेमिनार प्रत्येक रविवार को होना है जिस किसी भी बच्चों को इस सेमिनार में शामिल होना चाहते हैं वे शामिल हो सकते हैं, वे इस 62670 54700 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!