बिलासपुर

बहन से हुई विवाद में सालों ने की जीजा की जमकर पिटाई

बिलासपुर (काकाखबरीलाल) . जिले में बहन से हुई मारपीट का बदला लेने के लिए सालों ने जीजा की पिटाई कर दी। वहीं पत्नी ने भी मारपीट की शिकायत की है। दोनों पक्ष की शिकायत पर सीपत पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। सीपत थाना क्षेत्र के दर्राभाठा निवासी हरिराम सिदार राजमिस्त्री है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम छह बजे उनकी पत्नी के संतोषी के साथ विवाद हुआ। इसके बाद संतोषी अपने मायके खांडा चली गई। इसके कुछ देर बाद उनका साला देव अपनी बड़ी बहन सरस्वती और साथियों के साथ वहां आया। देव ने बहन संतोषी से मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने जीजा की पिटाई कर दी।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर चले गए। वहीं संतोषी ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम विवाद के दौरान उसके पति, जेठ मनीराम और जेठानी कल्याणी ने मारपीट की। संतोषी ने इसकी जानकारी अपनी दीदी सरस्वती और भाई देव को दी। इस पर वे संतोषी के घर आए। इस दौरान हरिराम ने उनसे भी मारपीट की। दोनों पक्ष की शिकायत पर सीपत पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद घटना की जानकारी संतोषी के मायके वालों को हुई। इस पर संतोषी का भाई देव अपने साथी आदित्य के साथ अपनी बहन के ससुराल पहुंचा था। इस दौरान हुए विवाद में देव के साथी आदित्य मरकाम की भी पिटाई हो गई। इससे आदित्य को भी चोटे आई है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पति और पत्नी की शिकायत पर सीपत पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!