छत्तीसगढ़

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के मैनेजरों की पुलिस ने ली बैठक

ई-कॉमर्स ऑन-लाइन शॉपिंग कंपनी मैनेजरों और कुरियर संचालकों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने बैठक ली. इस दौरान पिस्टल, लाइटर गन, आर्टिफिसियल पिस्टल, पेपर-स्प्रे और चाकू के ऑनलाइन ऑर्डर व डिलवरी किए गए सामान की जानकारी ली गई, इसके साथ डिलवरी ब्वायों का पुलिस वेरिफिकेशन करने के बाद काम पर रखने की हिदायत दी गई. पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आयोजित बैठक में ई-कॉमर्स ऑन-लाइन शॉपिंग संस्थानों-दुकानों के संचालकों व मैनेजरों को बताया गया कि ऐसे सामान से समाज में हिंसा व भय का वातावरण स्थापित होता. उसे तत्काल रोके जाने के लिए सहयोग की जरूरत है.

बैठक में राजनांदगांव नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन, थाना प्रभारी ठेलकाडीह सतीश पुरिया, प्रभारी सायबर सेल सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद लाउत्रे एवं सायबर सेल की टीम व जिले के विभिन्न शहरों से अमेजन, ब्लू डॉट, डेलीवेरी, इन्सटा कार्ट, एक्सप्रेस बीज, माइत्रा, ई-कॉम. एक्सप्रेस, डीटीडीसी कुरियर सर्विस आदि कुल 15 संस्थाओं/दुकानों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए

पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 18 नाबालिक बच्चों की तलाश कर उनके माता-पिता को सुपुर्द किया. अगस्त 2021 में 3 बालक, 12 बालिकाओं और दीगर जिले के 3 बालिकाओं को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!