सांकरा: गाली गलौज से मना करने पर पिटाई

सांकरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज से मना करने पर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।श्रीराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह साकिन पतेरापाली थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है खेती किसानी का काम करता है कक्षा स्नातक तक पढाई किया है कि दिनांक 01.07.2025 के दोपहर 03/00 बजे गांव के यशवंत साहू घर के सामने आकर पडोसी को गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था जिसे बोला कि मेरे घर के सामने गंदी गंदी गाली गलौच क्यों कर रहे कहने पर तुम कौन होते मेरे को मना करने वाले कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट करने से सीना में खरोच के निशान है तथा दोनों बांह में दर्द होना बताया है घटना को मां श्रीमति शोभा बाई एवं पत्नि वासना साहू देखे सुने है व बीच बचाव किये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















