देश-दुनिया

​आज क्रिसमस, चर्च में किया जाएगा विशेष आराधना

​आज क्रिसमस, चर्च में किया जाएगा विशेष आराधना

मेनोनाईट चर्च में क्रिसमस डे के 1 दिन पूर्व मनाया गया धन्यवादी पर्व


जनाब खान सरायपाली.

 25 दिसंबर क्रिसमस डे के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी चर्चों में सजावट लगभग पूरी हो चुकी है. सभी चर्च में आज रात्रि जागरण के साथ केक काटकर उत्सव मनाते हुए प्रभु यीशु मसीह क ा जन्मदिवस मनाया जाएगा. इसके लिए शहर में दो स्थानों पर अलग-अलग प्रकार से चर्च को सजाकर जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. 

    कल 25 दिसंबर क्रिसमस डे के लिए सभी तैयारियाँ पूरी हो गई है, प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए सभी सामाजिक जन उत्साह पूर्वक जुटे हुए हैं. सरायपाली क्षेत्र में दो तरह से क्रिसमस डे मनाया जाता है. एक मेनोनाईट चर्च जो झिलमिला में स्थित है, उनके द्वारा मूर्ति पूजा न कर बाईबिल पढ़कर एवं रात्रि में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ केक काटकर उत्सव मनाया जाता है. वहीं कैथोलिक चर्च जो कुटेला में स्थित है, वहाँ गोठान में प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन के लिए झांकियाँ बनाई गई है तथा तोरण से पूरे परिसर को सजाया गया है. रात्रि में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के पश्चात यहाँ भी केक काटकर ईसा मसीह की पूजा कर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा. 

    गिरजा घरों में अलग-अलग तरह से क्रिसमस डे मनाने की तैयारी की जा रही है. इसके अंतर्गत आज मेनोनाईट चर्च में धन्यवादी पर्व मनाया गया, जिसमें पूरे वर्ष की कमाई से उसका कुछ अंश स्वेच्छा से सामाजिक लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों द्वारा भी गिरजा घरों को चढ़ावा दिया गया. जिसमें प्राप्त विभिन्न प्रकार के सामग्रियों की निलामी की गई और प्राप्त राशि को गिरजा घर में जमा किया गया. जिसमें सभी ने अपने-अपने कमाई के हिस्से का धान, उड़द, नगद, एवं सामान भी चढ़ावा में दिये थे. इसके अलावा वहां सामाजिक सभी परिवारों को एक-एक लिफाफा भी दिया गया है, जिसे प्रभु यीशु के जन्म के समय सभी सामाजिक जन उसके चरणों में भेंट करेंगे और चर्च में चरणीभेंट की आराधना की जाएगी. उसके बाद आनंद उत्सव का रात भर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. 25 दिसम्बर को सुबह 9 बजे चर्च में विशेष आराधना किया जाएगा. जिसमें सभी सामाजिक जन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेेंगे. 

    इसी प्रकार कुटेला चर्च में यीशु मसीह के जन्मोत्सव मनाने के लिए चर्च के ठीक सामने परिसर में गोठान बनाया गया है, 24 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे सभी वहां उपस्थित होकर केक काटकर प्रभु यीशु की प्रार्थना कर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई देंगे. इसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा. इसी तरह सरायपाली ब्लॉक के बलौदा चर्च, छुईपाली चर्च, सहित ग्रामीण अंचल के सभी चर्च में भी क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां की गई है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!