छत्तीसगढ़

इलाके में तीतर व कबूतर की तस्करी, एक तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग द्वारा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जीवित जंगली कबूतर और तीतर जब्त किया है। वन कर्मियों ने तस्कर को तिल्दा स्थित सोमनाथ गांव से गिरफ्तार किया है। विभाग ने उसके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तिल्दा रेंज के डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी ने बताया कि सोमनाथ गांव निवासी संतोष कुमार पारधी के ऊपर आरोप है कि वह तीतर और कबूतर को ढाबे में सप्लाई करता है।

ऐसी जानकारी वन विभाग को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी उसके बाद पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी के निर्देश पर सीसीएफ जेआर नायक ने डीएफओ विश्वेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने आरोपित से खुद को ढाबा संचालक बताकर उससे तीतर और कबूतर खरीदने का सौदा किया। आरोपित डिलवरी घर से देने की बात कहकर वन विभाग के कर्मचारियों को अपने घर ले गई। इस दौरान उसके घर में पिंजरे में बंद 12 जंगली कबूतर तथा 20 तीतर को प्रति नग डेढ़ सौ रुपये में देने का सौदा किया। कबूतर और तीतर हाथ लगने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।

विभाग के डिप्टी रेंजर ने बताया कि आरोपित के पकड़े जाने की खबर जैसे ही मुहल्ले की महिलाओं को लगी, महिलाओं ने वन कर्मियों को घेरकर उनके ऊपर छेड़खानी अभद्र व्यवहार करने जैसा झूठा आरोप लगाकर फंसा देने की धमकी देने लगी। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की जानकारी पहले ही पुलिस के अफसरों को देने की बात कही तब जाकर कहीं वन विभाग के कर्मचारियों को जाने दिया। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!