रायपुर

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर होगे घोषित

रायपुर (काकाखबरीलाल).राज्य शासन के आदेशानुसार डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 की परीक्षाएं आयोजित नहीं करते हुए उसका परिणाम आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आदेश जारी कर समस्त डी.एल.एड. मान्यता प्राप्त संस्थाओं को 13 अगस्त तक मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic. पर डी.एल.एड. परीक्षा ऑनलाईन पोर्टल पर पूर्व वर्ष के अनुसार व्यावहारिक मूल्यांकन (आंतरिक एवं वाह्य मूल्यांकन) एवं सैद्धांतिक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि करने निर्देशित किया है। इसके लिए वाह्य परीक्षक की नियुक्ति संस्था द्वारा ही की जाएगी।  
शासन के आदेशानुसार डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 की सैद्धांतिक परीक्षा के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल में निर्धारित पूर्णांक के विरूद्ध आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्राप्तांकों की पोर्टल में प्रविष्टि की जाए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!