रायपुर
इलाके के कैफे में परोसा जा रहा था शराब पुलिस ने दी दबिश

रायपुर (काकाखबरीलाल). राजधानी के फूंडहर स्थित फिलिंग द ब्लेंक्स कैफे में बीती रात पुलिस ने दबिश दी. कैफे की आड़ में ग्राहकों को हुक्का और शराब परोसा जा रहा था. पुलिस ने छापे के दौरान प्रीमियम क्वालिटी की शराब और बियर की बोतलें जब्त की.कोतवाली सीएसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित फील इन द ब्लेंक्स कैफे में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायत मिली थी. सूचना के आधार पर तेलीबांधा पुलिस के सहयोग से मौके पर दबिश दी गई है. कैफे में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही था. कैफे से महंगी शराब और बीयर की बॉटल जप्त की गई है.
AD#1






























