पिथौरामहासमुंद

पिथौरा में श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 5 अप्रेल को

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल@ पिथौरा। पिथौरा नगर में श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा पहली बार वृहद स्तर पर श्याम अखड़ा का आयोजन बहुत ही जोरदार तरीके से मनाने का निश्चय किया गया है। विगत 2 माह से चल रही श्याम भक्त मंडल की बैठक में सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 5 अप्रेल को श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन बृहद स्तर पर किया जाए। तिथि 5.4.2023 बुधवार को निश्चित होने के बाद सारे श्याम भक्त मंडल के सदस्य जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं। विदित हो कि इस वर्ष समिति के सदस्यों के द्वारा पहली बार श्याम अखाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसमे की बहुत से श्याम के भजन प्रवाहक दूर दूर से शिरकत करेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष प्रथम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन कृषि उपज मंडी के सामने गोविंद राम आशीष ज्वेलर्स के प्लाट में सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है । समिति के सदस्यों ने बताया आज से पहले हमेशा मासिक श्याम संकीर्तन और फाल्गुन महोत्सव का आयोजन होता रहा है , यह पहला अवसर है नगर में श्री श्याम अखाड़ा का वृहद स्तर पर आयोजन होने जा रहा है। और यह आयोजन शाम 6 बजे से आरम्भ हो कर सारी रात जारी रहेगा और सुबह 5 बजे बाबा की आरती होगी।जिसमे राजस्थान के खाटु के श्री श्याम मंदिर के पुजारी श्री मोहन दास जी महाराज, श्री श्याम जी चौहन एवम अनमोल अग्रवाल के सानिध्य में सम्पन्न होगा।इसके पश्चात दिनांक 5.4.23 को ही बाहर से आए भजन गायक श्याम प्रेमी खलीलाबाद से सरदार हरमिंदर सिंह रोम्मी, बरेली सेनिर्मल शर्मा जी,पेंड्रा से संदीप शुक्ला जी,शक्ति से अभिषेक कथूरिया जी, सम्बलपुर से कृष्णा प्रधान ज,रायपुर से विनय अग्रवाल, एवं सुरेश राजस्थानी रायपुर से, खगेश भाई सराईपाली तथा स्थानीय भजन गायकों द्वारा श्री श्याम दीवाने म्यूजिकल ग्रुप के साथ बाबा के सामने भजनों की गंगा प्रवाहित करेंगें। इस दौरान बाबा की अखंड ज्योत के साथ ही बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद भी लगया जाएगा। इसके साथ ही बाबा के भब्य दरबार में सवामणी का प्रसाद ,बाबा का अलौकिक श्रृंगार, पुष्प वर्षा, तथा इत्र वर्षा भी श्याम भक्त मंडल द्वारा की जाएगी। नगर के श्याम प्रेमियों को ज्योत लेने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा असुविधा ना हो इसलिए अलग से व्यवस्था बनाई गई है।तथा भजन स्रोताओं के लिए सहज व्यवस्था समिति के द्वारा की गई। विदित हो कि 2 माह से समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है एवं प्रचार-प्रसार के लिए अपना जी जान लगा रहे हैं। समारोह को सफल बनाने के लिए श्याम भक्त मंडल के सदस्य अंचल के श्याम प्रेमीयों को बागबाहरा,झलप,बसना,सराईपाली, सारंगढ़,धमतरी, कुरूद,चांपा,जांजगीर,अकलतरा,तेंदुकोना,महासमुंद,खरोरा पहुंच कर निमंत्रण दे कर बाबा का आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया। और आयोजन स्थल की सजावट अनवरत जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!