सरायपाली: अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर यूवक की ईलाज के दौरान मौत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं खतरनाक ढंग से लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे यूवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सरायपाली के मर्ग क्र. 78/2025 धारा 194 BNSS के मृतक मृतक सुकलाल यादव पिता परसराम यादव उम्र 37 वर्ष साकिन गोपालपुर थाना पिथौरा हाल वार्ड नं 11 बाजारपारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद की मर्ग जांच एवं गवाह के कथन के आधार पर पाया कि दिनांक 26/09/2025 के रात्रि 19/30 से 20/00 बजे मध्य मृतक सुकलाल यादव निजी कार्य से बैतारी चौक तरफ पैदल जा रहा था उसी समय किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं खतरनाक ढंग से लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक को पीछे से एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मृतक के बांये पैर घुटना के नीचे गंभीर चोट लगा था जिसे राहगीरों द्वारा हाईवे प्रेटोलिंग के एम्बुलेन्स के माध्यम से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये थे जहां डाक्टर द्वारा मृतक के गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेन्टर रिफर कर दिया था। मृतक के परिजन द्वारा ईलाज हेतु ओम अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराये थे। जिसका ईलाज के दौरान दिनांक 27/09/2025 के 14/06 बजे फौत हो गया। पुलिस ने185-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।























