छत्तीसगढ़

बसना : जंगली सुअर के हमले से वृध्द घायल….. सूअर की मौत

समीप के बसना वन परिक्षेत्र के जेवरा जंगल में जंगली सुअर के हमले से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर वृद्ध का खून सुअर के शरीर में जाते ही सुअर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

बसना रेंजर एस आर निराला ने इस संबंध में बताया कि कल रविवार की दोपहर बसना वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 295  ग्राम जेवरा के जंगल में जेवरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग  हरिचरण केंवट और एक अन्य महिला के साथ बकरी चरा रहे थे। बकरी चराते समय अचानक उनके सामने एक जंगली सुअर आ गया, इससे पहले की वे भाग पाते जंगली सुअर ने हरिचरण पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बताया गया कि जंगली सुअर ने पहले महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन महिला को बचाने हरिचरण उससे भीड़ गया। जिससे सुअर ने बुजुर्ग पर हमला कर लहूलुहान कर  दिया। जिससे हरिचरण स्वयम को बचा नहीं पाया और हमले में बुरी तरह जख्मी होकर वहीं गिर गया।

इधर हमले के बाद जंगली सुअर की भी वहीं बुजुर्ग के पास ही मौत हो गयी। राहगीरों ने उक्त घटना देखकर इसकी सूचना वन विभाग बसना को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी बसना सुखराम निराला और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अपने मातहत कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पहुंचे और बुजुर्ग को वहां से अस्पताल पहुचाया गया। हमले के बाद से ही खड़े खड़े हालत में ही जंगली सुअर की मौत हो चुकी थी। वन विभाग बसना द्वारा  मृत जंगली सुअर को बसना डिपो लाकर पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद शव को जला दिया गया।  बहरहाल हमला कर लहूलुहान करने वाले वन्य प्राणी की घटना स्थल पर ही मौत अब जांच का विषय बन चुकी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!