इनोवेशन: वेस्ट से बेस्ट बनाने का प्रयास खराब ट्यूबलाइट से बनाया हैगिंग गार्डन

भिलाई (काकाखबरीलाल).श्रीशंकराचार्य कॉलेज जुनवानी भिलाई में एनर्जी कंजर्वेशन क्लब का गठन किया गया। इसका उद्देश्य महाविद्यालय में एनर्जी बचाने एवं उसके उचित उपयोग के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक करना है। यहां 1 जून 2018 को 60 किलोवॉट सोलर प्लांट की स्थापना की गई थी। इसे ऑन ग्रीन रूफटॉप सोलर प्लांट नाम दिया गया था। इससे कॉलेज में 87.38 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे कॉलेज परिसर के आसपास में 69.91 फीसदी कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा घटी है।
क्लब के गठन के अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने कहा कि एनर्जी कंजर्वेशन क्लब का गठन होना हमें उत्साहित कर रहा है। ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है। क्लब की ओर से महाविद्यालय में पानी के पुराने प्लास्टिक के बोतल और पुराने खराब हो गए ट्यूबलाइट की पट्टी से हैगिंग गार्डन बनाया गया है। फ्यूज ट्यूब लाइट को पेंटिंग करके सजाया गया है। इसके माध्यम से ऊर्जा को बचाने के तरीके बताने का प्रयास किया गया है। खराब ट्यूबलाइट और उसके स्टैंड का दोबारा उपयोग किया गया है। इस तरह वेस्ट से बेस्ट बनाने का प्रयास किया गया है। इसके माध्यम से ऊर्जा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए छात्रों को जागरूक किया।






























