
सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरायपाली में नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी बी.एस.मरकाम का कर्मचारी संघ और सर्व आदिवासी संघ बसना सरायपाली ने हृदयस्पर्शी भेंट और स्वागत किया गया।
ज्ञातव्य हो कि तबादले के इस दौर में सरायपाली अनुविभाग में आदरणीय बी.एस.मरकाम अनुविभागीय अधिकारी की कुर्सी संभालने आये हैं। जिसका आदिवासी समाज और अ.ज.जा. शास. सेवक वि. संघ में हर्ष व्याप्त है। असर यूँ है कि सर्व आदिवासी समाज और कर्मचारी संघ के नेतृत्वकर्त्ता माननीय अनुविभागीय अधिकारी के दफ्तर में पहुँच कर मरकाम जी से स्नेहिल भेंटवार्ता कर उनका अभिनंदन किये। स्वागत में अमृतलाल जगत अध्यक्ष अ.ज.जा. शास. सेवक वि. संघ बसना, जितेन्द्र बुड़ेक सरायपाली, पारेश्वरसिंह राय, राजेन्द्र सिदार, टाकेन्द्र सिंह राय, नरेश पारेश्वर, मनोहर सिदार, बाबूलाल दीवान, शुभसिंह जगत, बाबूलाल सिदार, विजय नेताम, किर्तन सिदार, ईश्वर पोर्ते, कुंजराम सिदार, पिताम्बर बाघ, वासुदेव बरिहा उपस्थित और उत्साहित थे।



























