सरायपाली:विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

आज 5 जुलाई को 2024 को कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर, एपीसी सम्पा बोस, बढ़ते कदम कोर कमेटी सदस्य जगदीश सिन्हा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीएन दीवान,बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन स्व.वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के पुराना भवन में रखा गया। बैठक का आयोजन दो पालियों में रखी गई। प्रथम पाली में समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों की बैठक ली गई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा परिणाम पर विस्तृत चर्चा किया गया। विभिन्न स्कूलों में होने वाले निर्माण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए। जल्द ही पूर्ण करने के लिए कहा। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने हेतु योजना बनाकर काम करने के लिए कहा गया।सिन्हा ने कहा बढ़ते-कदम के अंतर्गत 10वीं 12वीं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित किया गया। द्वितीय पाली में प्राथमिक शालाओं के बालवाड़ी प्रभारीयों की बैठक ली गई। जिसमें बालवाड़ी के अंतर्गत किए जाने वाले क्रियाकलापों के बारे में चर्चा की गई। जिसमें सर्कल टाइम,संज्ञानात्मक क्लास, प्री प्ले, भाषा विकास ,आउटडोर गेम ,रचनात्मक,समापन सत्र पर विशेष चर्चा की गई ।बच्चों को आनंदमय माहौल में खेल-खेल के साथ शिक्षा प्रदान करना मुख्य लक्ष्य बताया गया। आभार प्रदर्शन बीआरसी ने किया। जिला टीम द्वारा शास. प्राथ. शाला ईच्छापुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच बैठकर न्योता भोज का आनंद लिया।न्योता भोज दाता अंतराम नायक, संकुल समन्वयक कोमल प्रताप चौधरी, प्रधान पाठक इंदिरा पंडा, सहायक शिक्षक मुकेश साहू ,कृष्ण कुमार भोई उपस्थित थे।






























