महासुमंदसरायपाली

छह हजार नागरिकों ने ली मतदान करने का शपथ

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम द्वारा शत् प्रतिशत मतदान का आह्वान

रामकुमार,नायक,काकाखबरीलाल,महासमुंद:-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमशिखर गुप्ता के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन मे स्वीप कार्य योजना के तह्त मिशन स्कुल कुटेला के मैदान में विभिन्न गतिविधियोें का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मानव श्रृृंखला से रोटेंशन में 100 प्रतिशत मतदान का निर्माण, चक्र निर्माण महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत सांफ-सीढी, लूडों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित जन समूह द्वारा दोनों हाथ उपर कर शत्-प्रतिशत मतदान करने के नारे लगाए गए। श्री लंगेह द्वारा उपस्थित मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान के लिये शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 107 ग्राम पंचायतों के स्व.सहायता समूह की महिलायें, महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें एवं ग्रामीण जनों की संख्या छह हजार से अधिक थी।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली जी.डी.सोनवानी, विधान सभा नोडल अधिकारी स्वीप उपेन्द्र कुमार बरिहा, भोजराज पटेल, साक्षर भारत परियोजना अधिकारी ललित कुमार साहू, टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल,, कृष्णकुमार चंद्राकर, क्रीडा अधिकारी हेमसागर कैवर्त, शिवकुमार पटेल, मुकेश साहू, अरविंद साहू, नकुल कलेत, सुश्री शुभ्रा डडसेना, हमर पुलिस हमर संग के बाल मित्र सुश्री रोषना डेविड, अन्नू भोई, ऑस्कर टोप्पो, बासिल कुजूर, जयलाल भोई, नगरपालिका से कृपाराम चौधरी, महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता-सहायिका, संकुल समन्वयक, मितानिन, ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक एवं महाविद्याालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!