महासुमंद

महासमुंद:अश्लीैल गाली गलौच कर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत अश्लीैल गाली गलौच कर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है। लक्ष्‍मी यादव ने पुलिस को बताई कि वह  वार्ड न0 12 लालदाढी पारा महासमुंद का निवासी है पढी लिखी नही है, रोजी मजदुरी का काम करती है। नाती आयुष यादव 10 वर्ष का है जो खेलने के लिए मैदान गया हुआ था, जो  दिनांक 19/05/2025 के शाम 04 बजे  नाती आयुष यादव दौडते हुये घर आया उसको दौडाते हुये मोहल्ला के गोकुल यादव आ रहा था, तब गोकुल यादव को क्यो मेरे नाती को मारने के लिए दौडा रहा है कहने पर गोकुल यादव  गंदी गंदी अश्लीैल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किया , लडाई झगडा को देख गोकुल यादव का लडका प्रेम यादव भी आ गया और वह भी  गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का  से मारपीट किया। मारपीट से बाये गाल, दाहिने हाथ में चोट लगी है। लडाई झगडा को लक्ष्मण यादव, महेन्द्र  यादव आकर बीच बचाव किये है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!