महासुमंद

महासमुंद:पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।घनश्‍याम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह  वार्ड न0 04 ग्राम बम्हनी का निवासी है कक्षा 12 वी तक पढा है, खेती किसानी का काम करता है। कि दिनांक 17/05/2025 को रात्रि 08/00 बजे  गांव का लक्ष्मीचंद उर्फ राजू सोनवानी ने  कहा की चलो घुम के आते है तब  उसके मोटर सायकल में बैठ कर गांव का आशाराम यादव के काम्पमलेक्श के पास गये, और वहा दोनो बैठकर शराब पीये। उसके बाद  घर छोड देता हूं कहकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम चिंगरौद चोरियाटार के पास रात्रि करीब 11/00  से 11/30 बजे के लगभग ले गया , तब  बोला की तुम  कहा ले आये हो कहने पर लक्ष्मीचंद उर्फ राजू सोनवानी पुरानी रंजीश की बात को लेकर  अश्लील गाली गलौच कर जाने से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का दे दिया जिससे  गिर गया, तब लक्ष्मीचंद उर्फ राजू सोनवानी वहा से भाग गया। मारपीट व धक्का‍ मुक्की करने से  सिर, गर्दन के पीछे हिस्से में चोट आयी है। कुछ समय बाद चिंगरौद सरपंच ने  अपनी मोटर सायकल से  घर पहुचाया। घर आने के बाद घटना के बारे में  पत्नि रूपा ध्रुव व घर तथा गांव के लोगो को बताया  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!