महासमुंद

महासमुंद : गढ़फूलझर में समाधान शिविर में 08 दिव्यांग बच्चों को सहायक किट वितरित

बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़फूलझर में 20 मई को आयोजित समाधान शिविर में 08 दिव्यांग बच्चों को सहायक किट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल थे। उनके साथ मंच पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, एसडीएम श्री एम.के. खांडे, तहसीलदार श्रीमती ममता ठाकुर, जनपद पंचायत बसना के सीईओ श्री पीयूष सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती डिलेश्वरी निराला, उपाध्यक्ष श्री मोहित पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत गढ़फूलझर श्रीमती कौर, जनपद सदस्य श्री प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि श्री अरविंद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिविर में समग्र शिक्षा मिडिल स्कूल नौगड़ी के अमन को व्हील चेयर, मिडिल स्कूल दूधीपाली के समीर निषाद को एमआर किट, प्राथमिक शाला सकरी की कु. ऋतिका को श्रवण यंत्र, प्राथमिक शाला सकरी कुमारी वेदिका दास एवं वेदांत दास को श्रवण यंत्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहका की कुमारी अंकिता साहा को किताब मैग्नीफायर, मिडिल स्कूल सालेझरिया की रीता साहा को पुस्तक मैग्नीफायर एवं विमला संडे को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर समग्र शिक्षा विभाग से बीईओ, जे.आर. डहरिया, बीआरसी बसना श्री पूर्णानंद मिश्रा, स्पेशल एजुकेटर श्री अंकित कुमार, संकुल समन्वयक श्री अरुण प्रधान, श्री आरिफ बेग, श्री पुनीत चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। आगामी शिविर 23 मई को भूकेल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिव्यांग बच्चों को पुनः सहायक किट वितरित किए जाएंगे।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!