सरायपाली

सरायपाली:संभाग स्तरीय खो खो में 12 बच्चों का चयन

सरायपाली  (काकाखबरीलाल).शास हायर सेकंडरी स्कूल मोहदा के 12 बच्चों का चयन खो खो खेल हेतु संभाग स्तर पर हुआ है। जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन महासमुन्द में किया गया था, जिसमें मोहदा स्कूल के बच्चों ने संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल के परामर्श एवं पी टी आई टीचर करुणा साहू के मार्गदर्शन में पहले ब्लॉक स्तरीय तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 17 में 11 खिलाड़ियों एवं 1 बच्चे का अंडर 14 में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में जमुना कैवर्त, खुश्बू कैवर्त, रानू कैवर्त, किरण कैवर्त, तनुजा राणा, प्रतिमा कैवर्त, योगेश बाघ, कृष्णा कैवर्त, हेमंत राणा, डिलेश बाघ, संदीप कैवर्त शामिल हैं। इनके चयन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगणों तथा शाला विकास समिति ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!