बसना

बसना में एकदिवसीय बालीबाॅल प्रतियोगिता संपन्न, किशनपुर विजेता बसना उपविजेता

बसना(काकाखबरीलाल)। दशहरा मैदान बसना में शहीद भगतसिंह वॉलीबाल क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय बालीबाॅल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र उद्घाटन में मुख्य अतिथि निलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल,अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, विशिष्ट अतिथि विजय बंसल, जयनारायण पटेल, प्रकाश सिन्हा, अस्लम मेमन, विकास वाधवा, कामेश बंजारा, एजाज दयाला, अमित पाण्डेय,पवन हर्षे,केके पुरोहित आदि उपस्थित हुए निलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल ने कहा कि खेल चाहे को भी हो इससे मानसिक व शारीरिक विकास होता है,आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से खेल को खेलना चाहिये।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कुरकुटी और खटखटी के बीच हुआ।
प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 7000 रुपये निर्धारित किया गया है, इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की आठ टीम एवं ओड़िसा की आठ टीम शामिल है।
आयोजक विकास वाधवा, कामेश बंजारा ने बताया कि खेल प्रेमी अंचल में इस प्रकार के खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से मनोरंजन का लुफ्त उठा रहे है एवं आस.पास के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से काफी उत्साहित नजर आ रहे है खेल खिलाड़ी की भावना को बढ़ाने के लिए यह आयोजन गई है।
आयोजन में एंपायर अक्षय प्रधान, हीरा दयाला,तामेश प्रधान,भवानी सामल,अनीश दयाला,जय ध्रुव,शैलेन्द्र नायक,मानस पुरोहित रहे। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधानसभा के विधायक एवं अध्यक्ष वन विकास निगम राजा देवेंद्र बहादुर एवं अध्यक्षता मंजीतसिंह सलूजा, विशिष्ट अतिथि तनवीर सईद, तौकीर दानी,इश्तियाक खैरानी,निर्मल दास,गौतम बंजारा उपस्थित हुए।
विधायक राजा देवेंद्र बहादुर ने कहा कि ऐसा आयोजन हर जगह होना चाहिए जिससे युवाओं में खेल भावना बड़े साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी। मंजिल सिंह सलूजा ने शहीद भगत सिंह वॉलीबॉल क्लब को भगत सिंह के नाम से एक उर्जावान क्लब बताते हुए सभी खिलाड़ियों से कहा खिलाड़ी अपना प्रदर्शन अच्छे से करे। तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी अध्यक्षता रमेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि डॉ एन के अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, अनिल अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, सोनू श्रीवास्तव, सेवक दास दीवान उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने खिलाड़ियों से कहा कि अब युवाओं को खेल में अच्छे प्रदर्शन कर अपने अपने क्षेत्र परिवार का नाम रोशन करना चाहिए साथ ही खेल से शारारिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है।
रमेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी।
डॉ एन के अग्रवाल ने कहा वॉलीबाल एक काम खर्चीला खेल है तथा इसे शारीरिक विकास भी होता है यह आयोजन प्रत्येक जगह होनी चाहिए। फ़ाइनल प्रतियोगिता में किशनपुर ने बसना को 2 सेट से हराया प्रथम सेट में किशनपुर 25-19 एवं द्धितीय सेट में 25-16 बना कर किशनपुर प्रथम एवं बसना द्वितीय हुई।

उक्त प्रतियोगिता में मुख्य रुप से 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ से बसना, किशनपुर, कुरकुटी, पाटसेन्द्री, खटखटी, गढ़फुलझर, हर्दी, तरेकेला, सांकरा की टीम शामिल रही। वही ओड़िसा से जामपाली, गढ़पाली, सांपलहर, चढ़ीभाटा, लाहंगेर, धावर्राभाटा, मोहगांव की टीम ने भाग लिया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!