महासमुंद : 12वीं के छात्र समझेंगे विज्ञान11 मिनी साइंस सेंटर शुरू

जिले के 11 हायर सेकेंडरी स्कूल को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड दक्षिण क्षेत्र पाइपलाइंस ने सीएसआर फंड से मिनी विज्ञान केंद्र की स्थापना की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार वी, संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश वर्मा की मौजूदगी में ये सेंटर स्कूलों को सौंपे गए।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुमगांव के परिसर में कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के मानव संसाधन प्रमुख एस पटनायक, जिला शिक्षा अधिकारी एस चन्द्रसेन, जिला प्रोजेक्ट प्रभारी समग्र शिक्षा हिमांशु भारतीय, सरपंच व स्कूली बच्चे मौजूद थे।
बता दें कि इन 11 मिनी साइंस सेंटर से 11 गांव तुमगांव, सावित्रिपुर, सिंघोरा, पिरदा, बेलसोंडा, किशनपुर कनकेव, रेमदा, संकरा, गोपालपुर, भोरिंग के करीब 3000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इसके अलावा आसपास के स्कूली बच्चे भी विज्ञान के बारे में जानेंगे व दखेंगे। इससे उनके अंदर विभाग व गणित विषय के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
पहले विज्ञान को पढ़ते थे अब सिद्वांत-नियम देखेंगे
पहले विज्ञान को पढ़ व रटकर पास होते थे, लेकिन अब बच्चे विज्ञान को बढ़कर उसके नियम व सिद्धांत को आंखों से देखकर ज्ञान अर्जित करेंगे। विज्ञान को आसानी से समझ सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय में स्टेम लर्निंग एजेंसी ने 80 वैज्ञानिक मॉडल एवं उपकरण लगाए गए हैं जो कि छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के स्कूली पाठ्यक्रम से लिए गए है। इन सभी मिनी साइंस सेंटर में रखे गए वैज्ञानिक मॉडल, छात्रों की विज्ञान और गणित के प्रति रुचि को विकसित करेंगे।





























