सरायपाली
बलौदा: गाली गलौज कर धमकी



बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कुसुम रौतिया ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम नयागांव थाना बलौदा जिला महासमुन्द की निवासी है। दिनांक 18.5.2024 के करीबन 09:30 बजे घर के आँगन ग्राम नयागाँव में देवर गणेश रौतिया को शादी में दिये हुये कपड़े को क्यों वापस किये हो पूछनें पर तुम लोगों का कोई भी सामान मुझे नही चाहिए कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज करनें लगे मना करनें पर गणेश रौतिया घर से कुल्हाड़ी लाकर जान से मार देने की धमकी देने लगा। लड़ाई झगड़ा को बेटे हर्षवर्धन, और राहुल रौतिया देखे सुने और बीच बचाव किये। गाली गलौच होने से बुरा लगा है। पुलिस ने 294-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























