महासमुंद: डंडे से पिटाई मामला दर्ज


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में ओमृता गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 14 भाठा पारा बरौडा बाजार थाना व जिला महासमुन्द की रहने वाली है, करीब एक साल पहले परिवार का विवाद एवं लडाई झगडा मोहल्ले के नरेन्द्र यादव के परिवार के साथ हुआ था जिसका केस महासमुन्द के न्यायालय मे विचाराधिन है। दिनांक 07.12.23 के शाम करीब 06.00 बजे अपने घर मे थी, उसी समय नरेन्द्र यादव के गाली गलौच करने की आवाज आयी तब घर से बाहर निकल कर देखी ,लडके मिलाप को नरेन्द्र यादव, सुशीला यादव पति रामानंद यादव ,पूर्णिमा यादव, लक्ष्मी यादव साकिनान बरोण्डा बाजार सभी मील कर डंडे से मारपीट करने रहे थे तब छुडाने के लिये गयी तब वे सभी लोग भी मारपीट करने लगे कुछ देर मे लडका लोकेश गिरी गोस्वामी एवं गांव का देवेश साहू और भुषण साहू आये और झगडा को छुडवाये है इन लोगो के मारने से लडके मिलाप के बाये हाथ तथा गले मे चोटे आयी थी, तथा गले मे दाहिने हाथ बाया जांघ मे चोटे आयी है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























