सरायपाली

सरायपाली:गरी क्यों खेल रहा है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है। बोधन अजगल्ले ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम बालसी में रहता है, कक्षा 10 वीं तक पढ़ा लिखा है । हेमाली काम करता है । दिनांक 30/07/2025 को गांव के मध्य तालाब में शौंच के लिए गया था शौंच करने के बाद तालाब में गांव के बच्चे लोग मछली फसाने के लिए गरी खेल रहे थे उसको तालाब के मेड़ पार से देख रहा था तो करीब शाम के 04:30 बजे गांव का लोकेश प्रधान आया और  तालाब में गरी क्यों खेल रहा है कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर  जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से  मारपीट किया तो  दोनो के बीच झुमा झटकी हुआ । उसके बाद दोनो अपने अपने घर चले गये । उसके बाद लोकेश प्रधान आक्रोशित होकर जेसीबी को चलाते हुये घर के पास आया और  घर को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और चला गया । लोकेश प्रधान द्वारा जेसीबी से घर को तोड़ फोड़ करने से करीबन 01 लाख रूपये का नुकसान हुआ है ।  लोकेश प्रधान के द्वारा  हाथ मुक्का से मारपीट करने से  दोनो पैर के घुटना एवं सीना में दर्द हो रहा है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 324(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!