
फेडरेशन ने किया रायपुर में जंगी प्रदर्शन
12 मार्च 2021 को फेडरेशन द्वारा “वेतन विसंगति दूर कराने” की मांग को लेकर हुआ विशाल धरना-प्रदर्शन व मुख्यमंत्री निवास घेराव हेतु आंदोलन…
उमड़ा फेडरेशन का व्यापक जनसैलाब
रायपुर@काकाखबरीलाल। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा जी के नेतृत्व में दिनाँक- 12 मार्च 2021 को राजधानी-रायपुर के बुढ़ा तालाब मैदान में विशाल धरना -प्रदर्शन व मुख्यमंत्री निवास स्थान घेराव में उमड़ा व्यापक जनसैलाब जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के 28 जिले व 146 विकासखंड से लगभग 50-60 हजार की संख्या में साथियों ने शामिल होकर “वेतन विसंगति दूर कराने” की मांग को लेकर हल्ला-बोल आंदोलन किया व मांग पूरा नहीं करोगे, तो शांतिपूर्ण सभी साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर शाम- 06 बजे तक धरना स्थल पर डटे रहे।
फेडरेशन संगठन की जनसैलाब के कारण शासन-प्रशासन द्वारा आंदोलन के दबाव में आकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी किया गया था,कई बार संगठन व पुलिस के बीच तनातानी भी देखने को मिलती रही,संगठन के साथियों द्वारा लगातार मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी किया जाता रहा लेकिन देर शाम तक प्रदेश भर से आये संगठन के जनसैलाब के दबाव में आकर शासन-प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल जी के आसाम प्रवेश होने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री- डॉ. प्रेमसाय टेकाम जी से मुलाकात कराने हेतु राजी हुआ और प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा जी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कराने पर धरना-प्रदर्शन व मुख्यमंत्री निवास घेराव आंदोलन को समाप्त किया गया।

























