छत्तीसगढ़

इलाके में टेंट व्यापारी के साथ मारपीट किया लहूलुहान….

गुढ़ियारी इलाके में टेंट व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पुलिस से की है. अपने शिकायत में टेंट व्यापारी ने बताया कि वे लक्ष्मण नगर गली जा रहा था. तभी सोनू साहू ऊर्फ भूरू पीछे से आया, और पुरानी रंजीश की बात को लेकर गाली गलौज किया। जिसका विरोध करने पर धक्का मुक्की कर धारदार हथियार से हमला किया। हमले से पैर पर गंभीर चोट आई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज किया है. बता दें कि राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. रोजाना लूटपाट, मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!