14 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर संस्था ने की धोखाधड़ी

(रायपुर काकाखबरीलाल). ग्राम राटाकाट के 14 बेरोजगार युवाओं ने पैसे लेकर रोजगार दिलाने के नाम पर नई दिल्ली की कथित संस्था के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत किया है। पीड़ितों ने बताया कि गरियाबंद क्षेत्र के रहने वाले संस्था के खोमनारायण साहू और एल.डी. मानिकपुरी ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उनकी संस्था ग्रामीण ईलाकों में गरीब और मानसिक रूप से लाचार बच्चों के शिक्षा के लिए कार्य करती है। इसके लिए जिला और ग्रामीण स्तर पर फील्ड ऑफिसर और शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके बाद हर अभ्यर्थी से खोमनारायण साहू और एल.डी.मानिकपुरी ने 1550 रूपए एक बैंक खाते में जमा करा कर नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया लेकिन पीड़ितों को पता ही नही चल पा रहा है कि उन्हे सेवा कहां देनी है। लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय होने के बाद भी संस्था से उचित जवाब नही मिलने से पीड़ित अपने आप को ठगा हुआ महसुस करने लगे। इसके बाद वे थाने में लिखित शिकायत करने पहुंचे। आरंग पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।





























