महासुमंद

मदिरा पीने वालों को भी कोरोना का डर मास्क लगाकर जा रहे मदिरापान करने

(महासमुद काकाखबरीलाल).

कोरोना वायरस ने देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचाया हुआ हैं। हलांकि अबतक राज्य में किसी को कोरोना पीडि़त नहीं पाया गया हैं। लेकिन प्रदेश सरकार सुरक्षा को लेकर चूंकाना नहीं चाहिती है इसलिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
वहीं शराब प्रेमियों में भी कोरोना को लेकर भय देखा जा रहा है और शराब लेने के लिए मास्क लगाकर जा रहे हैं। जिसके चलते भीड़ बरकार हैं। शराबियों का कहना है कि शराब से कोरोना वायरस का खतरा कम हो जाता है। शराब दुकानों के आसपस खुले चखना सेंटर पर भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। आबकारी अमला भी इस बारे में मौन साधे हुए है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने स्कूल, कॉलेज,आंगनबाड़ी एवं भीड़ होने वाले अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है लेकिन मदिरालय में लगने वाली भीड़ वाके खिलाफ लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!