रायपुर
रिश्ता हुआ चूर चूर, पिता ने ही किया 13 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म,भेजा गया जेल

रायपुर।राजधानी से करीब 400 किलोमीटर दूर बसे गाँव रामपुर खुर्द में एक ऐसी वारदात हुई है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। रिश्तों को तार तार करने वाली वारदात में तेरह वर्षीया बिटिया की अस्मत उसके पिता ने ही लूट ली है।
आरोपी पिता ने दुष्कर्म को तब अंजाम दिया जबकि वह और उसकी पुत्री अकेले थे। पिता ने बलात्कार किया जिसके बाद सहमी बेटी अपने नानी के घर पहुँची और अपनी माँ को पूरा घटनाक्रम बताया।
पीड़िता की माँ उसे लेकर सीडब्लूसी ऑफ़िस में पहुँची जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।
पुलिस ने आरोपी पिता को धारा 376 2F,376( 2 ) और पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर लिया है। पीडि़ता विशेष संरक्षित जनजाति वर्ग से आती है।
AD#1

























