पिथौरा

नहीं मिल रही मुक्ति भीड़ से रोज लग रहा जाम

नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा नगर – पिथौरा शहर के मुख्य मार्ग रायपुर से बागबाहरा रोड पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक एवं देना बैंक स्थित है यह मार्ग पिथौरा का मुख्य मार्ग है ।और बैंकों में धान का चुकारा एवं अन्य राशि के वितरण के कारण आए दिन उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है । विदित हो कि भीड़ की व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं के वाहनों के पार्किंग के लिए बैंकों ने कोई व्यवस्था नहीं की है। लिहाजा उपभोक्ता अपने वाहन बैंक के सामने रोड पर ही खड़ी कर देते हैं। जिससे रायपुर एवम सरायपाली से आने वाले वाहन एवं वाहन जो कि ईधर से होकर बैंक के सामने से गुजरती हैं को भीड़ के कारण भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। एवं ट्रैफिक दिन भर जाम रहता है। जिससे लोगों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। अव्यवस्था का आलम यह है कि लोग साइकिल एवं पैदल चलने वाले भी बैंक के सामने से पार होने के लिए भीड़ कम होने का इंतजार करते हैं । इस दिशा में पत्रकारों द्वारा नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान भी गाहे बगाहे आकर्षित करने का प्रयास किया लेकिन शासन एवं प्रशासन द्वारा इस दिशा में प्रयास किया गया द और ना ही कोई पहल की गई। लिहाजा आए दिन बैंक के सामने लोगों की भीड़ परेशानी का सबब बन रही है । देखा जाए तो विगत कुछ समय से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाने की कोशिश की गई लेकिन दो-चार दिनों के बाद ही पुलिस प्रशासन भी अपने पुराने ढर्रे पर चला गया एवं समस्या आज भी कस की तस है । यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो कोई बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। शासन प्रशासन से पिथौरा की जनता ने इस समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!