छत्तीसगढ़रायपुर

दिल्ली से बड़ी सौगात लेकर आये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन जी , सड़क निर्माण और विस्तार के लिए 3000 करोड़ स्वीकृत

सड़क निर्माण और विस्तार के लिए 3000 करोड़

  • छत्तीसगढ़ ब्यूरो / रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली प्रवास के दौरान आज परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिह तोमर और केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान से मुलाक़ात की। छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण और विस्तार के लगभग 3000 करोड़ रूपये लागत के कार्यो को करने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मिली है। बैठक में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे। बैठक में छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने पर जोर दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!