
नंदकिशोर अग्रवाल/काकाखबरीलाल/पिथौरा. ढांक टोल प्लाज़ा से लगे ग्राम कसहीबहरा में अवैध वसूली की काफी अरसे से लगातार अवैध वसूली की ग्राम सेवा के नाम पर शिकायत महीनों से मिल रही थी, वही कार्यवाही न होने से वसूलीकर्ता की हिम्मत बढ़ गई और अंततः वे राहगीरों से बदसुलूकी व मारपीट पर उतर आए है।।
ज्ञात हो कि ग्राम कसाहि बहरा ढांक टोल प्लाजा के साइड में बसा हुआ ग्राम है जिससे चार पहिया वाले अक्सर रोड टैक्स बचाने हेतु इस्तेमाल करते हैं। इसी का फायदा ग्राम के ही कुछ लोग वाहन चालकों को रोक कर ग्राम सेवा के रूप में अवैध वसूली काफी अरसे से कर रहे थे।
आवेदक किसन साहू व लोकेश सिन्हा ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हमलोग अपनी वाहन वेगन आर क्रमांक CG063974 से ग्राम सोनासिल्ली के गुरुकुल विद्यालय जा रहे थे उसी बीच हमारे वाहन को बीच रास्ते मे रोककर एक व्यक्ति अपने हेलमेट से वाहन को क्षति पहुचाने लगा,3-4 लोग ओर आ गए और 50 रुपये टैक्स देने को कहा ओर गाली गलौच करते हुए मारने लगे, आरोपी व अन्य 3 साथियों ने दोनी प्रार्थियों को बुरी तरह मारा, ओर कहा कि गांव की ओर आने से टैक्स देना पड़ेगा, आवेदक किसन साहू को अधमरा कर छोड़ दिया गया,मामले के बाद आवेदक किसन साहू व लोकेश सिन्हा ने पिथौरा थाना में आकर मारपीट व लूट की शिकायत दर्ज कराई, वही पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ भी कहने से इंकार किया, बहरहाल मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक महासमुन्द से की गई है
“” आवदेक किसन साहु ने बताया मारपीट के दौरान 112 में कॉल किया गया घटना की जानकारी दी गयी लेकिन 112 से कोई मदद नही मिला”” वर्तमान पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की अपेक्षा की है।

























