
खेल महासंघ के अध्यक्ष मुकेश व उपाध्यक्ष कामेश ने बाटें वॉलीबॉल
काका ख़बरीलाल बसना। खेल महासंघ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसना क्षेत्र में खेल कूद को बढ़ावा देने हेतु खेल प्रशिक्षण प्रारंम्भ किया गया। जिसमे वॉलीबॉल के प्रशिक्षण हेतु खिलाड़ियों को खेल महासंघ के अध्यक्ष मुकेश जोशी तथा उपाध्यक्ष कामेश बंजारा द्वारा वॉलीबॉल प्रदान किया गया।
वॉलीबॉल प्रशिक्षण हेतु अनीस दयाला तथा एजाज दयाला को प्रभारी बनाया गया। क्षेत्र के खिलाड़ियों से वॉलीबॉल प्रशिक्षण के लिए दोनों प्रभारियों से सम्पर्क करने हेतु अपील की गई।इस दौरान में मुख्य रूप से वीरेन्द कोसरिया, अमल प्रधान समेत खिलाडी गण उपस्थित थे।
AD#1


























