बड़ी खबरसरायपाली

नाराज शिक्षाकर्मीयों ने थामा फेडरेशन का हाथ.. संकुल स्तरीय कार्यकारिणी गठन.

काकाखबरीलाल/सरायपाली: शिक्षाकर्मियों की बहूप्रतीक्षित मांग संविलियन की प्रक्रिया से नाराज चल रहे शिक्षाकर्मी वर्ग 03 के शिक्षकों ने वेतन विसंगति, वर्ष बन्धन की बाध्यता तथा क्रमोन्नति को लेकर सहायक शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय संघ के नेताओं की उदासीनता के कारण सरायपाली संकुल के वर्ग 03 के समस्त शिक्षाकर्मियों ने अपने मूल संगठन से इस्तीफा देकर आज दिनांक 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का हाथ थाम लिया है.

इस कड़ी में आज दिनांक 18 अगस्त को आवश्यक बैठक वन विभाग सरायपाली के विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र दिवान की उपस्थिती में संकुल सरायपाली विकास खंड सरायपाली जिला महासमुन्द मे संकुल स्तरीय फेडरेशन का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से संयोजक सोमदेव तिवारी, सह संयोजक 1.प्रमोद सामंतराय, 2.द्वारका चौहान 3. झांसी सीदार सचिव राधा सीदार सह सचिव जितेंद्र नायक ,कोषाध्यक्ष देव सीदार और राधेश्याम बरिहा को सर्वसम्मति से बनाया गया साथ ही कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें 1. खिरोद्र साहू 2.अजीत भोई 3. भगवती बरिहा 4. कमलेश निराला 5. सुजाता भोई 6. विजय पटेल 7. राधेश्याम बरिहा 8.मानस कुमार राणा 9. नवीन साव व सदस्य राजेश प्रधान, पुरुषोत्तम लाल बरिहा,विजय कश्यप, प्रकाश तांडी,जितेंद्र नायक,राकेश प्रधान, हितेश प्रधान, विनय धैर्य
, प्रमोद सामन्तराय सहित संकुल सरायपाली से सभी वर्ग 3 के शिक्षक आज बैठक में उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!