सरायपाली
सरायपाली: रामचण्डी महाविद्यालय में गुलदस्ता निर्माण स्पर्धा का आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल).रामचण्डी महाविद्यालय के बीएड विभाग में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए संचालक सुभाष चंद्र साहू एवं उपसंचालक सतीशचंद्र साहू के निर्देशन में गुलदस्ता निर्माण स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें बीएड के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के गुलदस्ता बनाए गए।
मुख्य निर्णायक प्राचार्य डॉ. एनके भोई व आर.एस. माझी थे। प्रतियोगिता में विजेता क्रमशः अरपा, शिवनाथ ग्रुप रहें। इसम कार्यक्रम बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रदीप बारीक, सुनील पटेल, रजनी प्रधान, लव कुमार पटेल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


AD#1



























