देश-दुनियाबसना

सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भंवरपुर ( काकाखबरीलाल)। सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में एक कार्यक्रम कर माननीय पं.जवाहरलाल नेहरू जी छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर बाल दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री कमल स्वर्णकार और प्रधानाचार्य श्री मोती लाल यादव की अगुवाई में विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजित की गई।

जिसमें नन्हें – मुन्ऩे बच्चों को तिलक लगाकर कई बौध्दिक व खेलकूद के प्रतियोगिता रखी गई जिसमें रंगोली, चित्रकला, प्रश्ऩ मंच, तत्कालीन भाषण, निबंध, देशभक्ति गीत, मेंढक दौड़, रुमाल दौड़, खो – खो व कबड्डी जैसे अनेक प्रतियोगिताएं में बच्चों ने शिरकत की तत्पश्चात बाल दिवस के अवसर पर,आचार्य – दीदियों की ओर से चॉकलेट और उपहार एक – एक बच्चों के बीच में वितरित किए गये है । यह विद्यालय स्तर पर संचालित किया गया जिसमें बच्चों ने सभी प्रकार की प्रतियोगिताएं में सम्मिलित होकर अपना अहम योगदान दिया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!