छत्तीसगढ़

जिले के युवाओ के लिए शानदार मौका 305 पदों पर होगी सीधी भर्ती….20 सितंबर तक करें आवेदन

सरगुजा संभाग के युवाओ के लिए छत्तीसगढ़ पॉवर होल्डिंग कंपनी में परिचारक (लाइनमैन) बनने का सुनहरा अवसर आया है। पॉवर कंपनी में परिचारक पद पर सीधी भर्ती हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। सरगुजा संभाग में कुल 305 पदों पर केवल सरगुजा संभाग के जिलों के मूल निवासियों से 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इस पद पर 18 वर्ष से अधिक आयु के 10वीं पास युवक आवेदन कर सकते है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार अंबिकापुर क्षेत्र में कुल 305 पदों में से अनारक्षित 77, अनुसूचित जाति 14, अनुसूचित जनजाति 158 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग 56 पद शामिल है। चयन हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!